Sambhal : फावड़े से हमला कर मजदूर की निर्मम हत्या, BSNL फाइबर मशीन पर करता था काम

घटना की सूचना मिलते ही जुनावई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू

By INA News Desk
Feb 20, 2026 - 20:52
185 Views
Sambhal : फावड़े से हमला कर मजदूर की निर्मम हत्या, BSNL फाइबर मशीन पर करता था काम
Sambhal : फावड़े से हमला कर मजदूर की निर्मम हत्या, BSNL फाइबर मशीन पर करता था काम

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के जुनावई थाना क्षेत्र के मिठनपुर गांव में बुधवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। BSNL कंपनी की फाइबर बिछाने वाली मशीन पर काम कर रहे एक मजदूर की फावड़े से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। सिर में गंभीर चोट लगने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही जुनावई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे सूचना मिली थी कि गंगा जी के बंधे के पास, ग्राम मिठ्ठनपुर में एक व्यक्ति की फावड़े से हत्या कर दी गई है।मृतक की पहचान ओमकार (निवासी लखीमपुर खीरी) के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था। घटना की सूचना मृतक के जीजा कुलदीप ने पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजबहादुर (निवासी दादों, अलीगढ़) को मौके से हिरासत में लिया गया है।प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गांव में घटना के बाद से दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

You May Read : Bhadohi : भदोही के जगतीपुर में शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow