Sambhal : ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फ़िल्म पर प्रतिबंध की मांग, सम्भल में सपा नेताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन

फिरोज़ खाँ ने कहा कि मौजूदा माहौल में अराजक और असामाजिक तत्व सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए सामने आई जानकारी के अनुसार इस फ़ि

Feb 20, 2026 - 20:46
 0  100
Sambhal : ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फ़िल्म पर प्रतिबंध की मांग, सम्भल में सपा नेताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन
Sambhal : ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फ़िल्म पर प्रतिबंध की मांग, सम्भल में सपा नेताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन

Report : उवैस दानिश, सम्भल

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ खाँ के नेतृत्व में आज अम्बेडकर पार्क (सम्भल–बहजोई) में फ़िल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने फ़िल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।फिरोज़ खाँ ने कहा कि मौजूदा माहौल में अराजक और असामाजिक तत्व सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए सामने आई जानकारी के अनुसार इस फ़िल्म का निर्माण संदीप तोमर कर रहे हैं, निर्देशन अंकित भड़ाना का है, जबकि मुख्य भूमिकाओं में प्रकृति तिवारी और विशाल मोहन हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि फ़िल्म में यादव समाज की लड़की और मुस्लिम समाज के लड़के की प्रेम कहानी को काल्पनिक घटनाओं के आधार पर इस तरह प्रस्तुत किया गया है, जिससे यादव समाज सहित कई लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। यह प्रस्तुति द्वेष भावना और राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए की गई प्रतीत होती है, जो समाज की आस्था, संस्कृति और इतिहास को विकृत करती है।उनका कहना है कि ऐसी सामग्री से समाज में नफरत फैलने और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि साम्प्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए फ़िल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाएं आहत न हों।विरोध प्रदर्शन में कारी हनीफ, मौलाना कासिम, बदरूल हसन, महफूज, जबर सिंह, सलीम, शान, बिलाल खाँ, मौलाना नासिर, आरिफ खाँ, गौरव यादव, नफीस सैफी, मोनिस क़ुरैशी, गोरी पाशा, मौलाना रशीद और शारूख समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

You May Read : Bhadohi : भदोही के जगतीपुर में शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow