Sambhal : सम्भल में जंगल के रास्ते पर मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। शव की स्थिति और घटनास्थल को देखकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलि

By INA News Desk
Jan 2, 2026 - 23:17
33 Views
Sambhal : सम्भल में जंगल के रास्ते पर मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
Sambhal : सम्भल में जंगल के रास्ते पर मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरन पट्टी गांव के पास जंगल में बने रास्ते पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल के रास्ते पर शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जुनावई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। शव की स्थिति और घटनास्थल को देखकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को शव की तलाशी के दौरान मृतक के सीने पर लिखा हुआ नाम “सनी लव नेहा” मिला है, जो इस मामले को और भी रहस्यमय बना रहा है। पुलिस इसे पहचान का अहम सुराग मानते हुए जांच में जुट गई है। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के रास्तों और संपर्क मार्गों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव यहां कैसे पहुंचा। जुनावई थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

Also Click : Lucknow : राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का मुख्य आयोजन, CM योगी ने बैठक कर दिए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow