Sambhal : सम्भल में तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई, दो मकान ढहाए

कोर्ट के आदेश के बाद जाकिर ने स्वेच्छा से तालाब की जमीन से अपना कब्जा हटा लिया था, जबकि सादिक और अनीस ने आदेश के बावजूद अपने मकान नहीं हटाए। इसके चलते प्रशास

By INA News Desk
Jan 2, 2026 - 23:15
35 Views
Sambhal : सम्भल में तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई, दो मकान ढहाए
Sambhal : सम्भल में तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई, दो मकान ढहाए
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मातीपुर मे प्रशासन ने तालाब की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। तहसीलदार कोर्ट द्वारा धारा 67 के तहत पारित आदेश के अनुपालन में मौके पर बुलडोजर एक्शन किया गया, जिसमें तालाब की भूमि पर बने दो अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मातीपुर में तालाब की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर तीन लोगों जाकिर, सादिक और अनीस द्वारा मकान बना लिए गए थे। इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा जांच कर मामला तहसीलदार कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने धारा 67 के अंतर्गत अवैध कब्जा हटाने का आदेश जारी किया। कोर्ट के आदेश के बाद जाकिर ने स्वेच्छा से तालाब की जमीन से अपना कब्जा हटा लिया था, जबकि सादिक और अनीस ने आदेश के बावजूद अपने मकान नहीं हटाए।इसके चलते प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को बुलडोजर कार्रवाई की। तहसीलदार एवं क्षेत्राधिकारी (सीओ) की मौजूदगी में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों अवैध मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया।कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तालाब, सरकारी भूमि और सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जे को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद गांव में प्रशासनिक सख्ती का संदेश साफ तौर पर देखने को मिला।

Also Click : Lucknow : राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का मुख्य आयोजन, CM योगी ने बैठक कर दिए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement