Ballia : TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक नेताओं ने कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त तथा टीईटी से छूट प्राप्त शिक्षकों पर अनिवार्यता थोपना उनके अधिकारों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के 1 सि

Mar 12, 2026 - 21:32
 0  6
Ballia : TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन
Ballia : TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन

Report- S.Asif Hussain Xaidi

बलिया। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ (AIJTF) जनपद बलिया के नेतृत्व में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन का प्रथम चरण शुरू हो गया है।9 से 15 मार्च तक चलने वाले ‘शिक्षक की पाती’ कार्यक्रम के तहत शिक्षक प्रतिनिधियों ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को 1100 पोस्टकार्ड व ई-मेल भेजकर विरोध दर्ज कराया।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक नेताओं ने कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त तथा टीईटी से छूट प्राप्त शिक्षकों पर अनिवार्यता थोपना उनके अधिकारों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के 1 सितंबर 2025 के आदेश से देश के लाखों शिक्षकों और उनके परिवारों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।सरकार को शिक्षक और राष्ट्रहित में इस आदेश को निरस्त कराने की दिशा में पहल करनी चाहिए। इस दौरान संयोजक अजय सिंह, समीर कुमार पांडेय, सतीश सिंह, घनश्याम चौबे, राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : एक्सीडेंट मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर प्रभारी निरीक्षक निलंबित पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच के आदेश दिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow