Ballia : गैस किल्लत और कालाबाज़ारी पर भड़के सपा विधायक जयप्रकाश अंचल, सरकार और प्रशासन पर साधा निशाना
विधायक अंचल का आरोप है कि बलिया में गैस एजेंसियों और गैस गोदामों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़
Report : Syed Asif Hussain Zaidi.
खास खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक जयप्रकाश अंचल ने जिले में गैस की किल्लत और कालाबाज़ारी को लेकर सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। विधायक अंचल का आरोप है कि बलिया में गैस एजेंसियों और गैस गोदामों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई करता, तो लोगों को इस समस्या से राहत मिल सकती थी, लेकिन कार्रवाई के बजाय सिर्फ बयानबाज़ी की जा रही है।
जय प्रकाश अंचल ने अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पहले जो प्रसाद बनाया जाता था, वह भी अब बंद हो गया है और होटलों की स्थिति भी काफी खराब हो चुकी है। इस वजह से कई घरों में खाना बनना भी मुश्किल हो गया है और आम लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।
What's Your Reaction?











