Sambhal : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती युवती ने एएसपी से लगाई न्याय की गुहार

वह मजदूरी कर आलू के खेत में आलू इकट्ठा करने का काम करती थी। इसी दौरान सरथल चौकी क्षेत्र का युवक भी वहां मजदूरी करता था। आरोप है कि युवक ने मीठी बातों में फंसाकर करीब

Mar 12, 2026 - 21:23
 0  5
Sambhal : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती युवती ने एएसपी से लगाई न्याय की गुहार
Sambhal : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती युवती ने एएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Report : उवैस दानिश, सम्भल

कोतवाली सम्भल क्षेत्र की एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़िता ने आरोपी युवक सहित उसके परिजनों पर धमकी देने और गर्भपात कराने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।

युवती के अनुसार वह मजदूरी कर आलू के खेत में आलू इकट्ठा करने का काम करती थी। इसी दौरान सरथल चौकी क्षेत्र का युवक भी वहां मजदूरी करता था। आरोप है कि युवक ने मीठी बातों में फंसाकर करीब एक वर्ष पहले अनुपशहर के एक शिव मंदिर में शादी करने का भरोसा दिलाया और कहा कि कुछ समय बाद सामाजिक रूप से शादी कर लेंगे।

पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया और बाद में शादी का आश्वासन देकर संबंध बनाता रहा। युवती का कहना है कि अब वह तीन महीने की गर्भवती है, लेकिन आरोपी शादी से लगातार इनकार कर रहा है और किसी दूसरी लड़की से विवाह करने की तैयारी कर रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक के साथ उसकी मां, बहन और एक अन्य व्यक्ति भी कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और गर्भपात कराने का दबाव बना रहे हैं। युवती ने अपर पुलिस अधीक्षक से मामले में कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।

Also Click : Hardoi : एक्सीडेंट मामले में त्वरित कार्रवाई न करने पर प्रभारी निरीक्षक निलंबित पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच के आदेश दिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow