Hardoi: सीडीओ के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कई कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश।

विकासखंड कछौना में योजनाओं के क्रियान्वयन और अभिलेखों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने

Mar 12, 2026 - 18:52
 0  4
Hardoi: सीडीओ के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कई कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश।
सीडीओ के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कई कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश।

हरदोई। विकासखंड कछौना में योजनाओं के क्रियान्वयन और अभिलेखों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को 90 दिन का रोजगार उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी जताते हुए अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनुज श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी करने और पटल सहायक राज बहादुर को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि 31 मार्च तक सभी पूर्ण आवासों के लाभार्थियों को 90 दिन का रोजगार सुनिश्चित कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान शिकायत पटल, स्थापना पटल और लेखा पटल का भी अवलोकन किया गया। वित्तीय पंजिकाओं में कई प्रविष्टियों पर ब्लॉक प्रमुख के हस्ताक्षर न पाए जाने पर लेखाकार राकेश कुमार श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा खंड विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कार्यालय के निरीक्षण के दौरान व्यक्तिगत शौचालय के लंबित आवेदनों के निस्तारण, आरआरसी सेंटर के संचालन और सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत अपीलीय अधिकारी स्तर पर लंबित मामलों की भी जानकारी ली गई। इसके अलावा एनआरएलएम कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

ब्लॉक कार्यालय के बाद सीडीओ ने राजकीय पशु चिकित्सालय कछौना का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां औषधियों की प्रविष्टि स्टॉक रजिस्टर में दर्ज न पाए जाने पर फार्मासिस्ट अशोक कुमार का वेतन बाधित करने के निर्देश देते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र, सहायक विकास अधिकारी पंचायत संतोष कुमार, सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास रविंद्र पांडेय मौजूद रहे। वहीं पशु चिकित्सालय निरीक्षण के समय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष कुमार और फार्मासिस्ट अशोक कुमार भी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम- दिव्यांगजन और महिलाओं को सहायता सामग्री वितरित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।