Hardoi : सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम- दिव्यांगजन और महिलाओं को सहायता सामग्री वितरित

साथ ही कुछ बहनों को सिलाई मशीन उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं समाजसेवक  अजय कु

Mar 11, 2026 - 21:11
 0  5
Hardoi : सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम- दिव्यांगजन और महिलाओं को सहायता सामग्री वितरित
Hardoi : सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम- दिव्यांगजन और महिलाओं को सहायता सामग्री वितरित

Report : मुकेश सिंह

संडीला- हरदोई : 161 विधान सभा संडीला के क्षेत्र में जरूरतमंद दिव्यांगजन और महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न ग्रामों और नगर में सहायता सामग्री वितरित की गई।इस क्रम में कई दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल प्रदान की गई, जिससे उनके जीवन को आत्मनिर्भर और सुगम बनाने का प्रयास किया गया।

  • स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास

साथ ही कुछ बहनों को सिलाई मशीन उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर भाजपा नेता एवं समाजसेवक अजय कुमार आदित्य सिंह ने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना ही हमारा संकल्प है।आदित्य ने कहा 161 विधानसभा की जनता का स्नेह और विश्वास ही हमारी शक्ति है इसी तरह युवा एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहे जिसके बल पर हम समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा में निरंतर प्रयासरत रहे ।

Also Click : Lucknow : पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए नई नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow