Ballia : वन विभाग कर्मचारी की पोखर में डूबने से मौत, सहायक लालजी राम अचेत होकर अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना दोपहर में हुई जब लालजी राम जीरा बस्ती स्थित वन विहार में नहाने गए। नहाते समय गहरे पानी में चले गए और अचेत हो गए। विभाग के साथी कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत जी

By INA News Desk
Mar 11, 2026 - 21:14
53 Views
Ballia : वन विभाग कर्मचारी की पोखर में डूबने से मौत, सहायक लालजी राम अचेत होकर अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
Ballia : वन विभाग कर्मचारी की पोखर में डूबने से मौत, सहायक लालजी राम अचेत होकर अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

बलिया शहर के वन विहार स्थित पोखर में सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक लालजी राम (40) की डूबने से मौत हो गई। लालजी राम पुत्र स्वर्गीय हंस नाथ राम निवासी सवन थाना गड़वार जनपद बलिया थे।घटना दोपहर में हुई जब लालजी राम जीरा बस्ती स्थित वन विहार में नहाने गए। नहाते समय गहरे पानी में चले गए और अचेत हो गए। विभाग के साथी कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत जीप से जिला अस्पताल पहुंचाया। आपातकालीन कक्ष में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पीछे एक पुत्र, एक पुत्री और विधवा पत्नी हैं। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

Also Click : Lucknow : पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए नई नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow