Udham Singh Nagar : सड़क दुर्घटनाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, एआई से दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने का लक्ष्य, विशेषज्ञों ने दी जानकारी
संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा ने बताया कि जनपद में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घ
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
उधम सिंह नगर में शहर के एक निजी होटल में सड़क दुर्घटनाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत संभागीय परिवहन अधिकारी गुरूदेव सिंह ने किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर दुर्घटनाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सकता है। इससे दुर्घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोकना और नियंत्रित करना संभव है। उन्होंने कार्यक्रम को सड़क सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया और प्रतिभागियों से अधिक सवाल पूछने तथा अच्छी जानकारी लेने की अपील की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि सभी थाना प्रभारी दुर्घटना के कारणों को गहराई से समझें और दैनिक कार्यों में उनका उपयोग कर रोकथाम में भूमिका निभाएं। संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा ने बताया कि जनपद में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का वैज्ञानिक और तथ्य आधारित विश्लेषण कर उनकी पुनरावृत्ति रोकना तथा घायलों और मृतकों की संख्या में कमी लाना है।
जेपी रिसर्च इंडिया लिमिटेड के विशेषज्ञ सुमित ढुल ने साइंटिफिक क्रैश इन्वेस्टिगेशन पर विस्तृत व्याख्यान दिया। सहायक निदेशक सड़क सुरक्षा नरेश संगल ने उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं के अवलोकन पर जानकारी दी। प्रतिभागियों को दुर्घटना विश्लेषण की आधुनिक तकनीकों, डिजिटल उपकरणों और त्वरित रिपोर्टिंग प्रणाली पर प्रशिक्षित किया गया। इससे दुर्घटना के मूल कारणों की पहचान कर सुधारात्मक कदम उठाए जा सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी, संयुक्त परिवहन आयुक्त और संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी की ओर से प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
कार्यक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार, मनोज बागोरिया, मोहित कोठारी, नवीन सिंह, पूजा नयाल, संदीप वर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी तथा लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, विद्युत विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व, वन, पूर्ति, शिक्षा विभाग और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Click : Lucknow : पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए नई नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी
What's Your Reaction?











