Hardoi News: हरदोई में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू, फील्ड ट्रेनर्स को दिए गए जरूरी निर्देश
अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/ जिला जनगणना अधिकारी दीपाली भार्गव,के मार्गदर्शन एवं कुशल निर्देशन में भारत की जनगणना-2027
Hardoi: अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/ जिला जनगणना अधिकारी दीपाली भार्गव,के मार्गदर्शन एवं कुशल निर्देशन में भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) कार्य के लिए जनपद हरदोई के लिए नामित फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम व द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 5 अक्तूबर, 2026 को राजकीय बालिका इंटर कालेज, हरदोई में प्रारम्भ हुआ । प्रशिक्षण सत्र के उद्घाटन अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/ जिला जनगणना अधिकारी महोदया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । उनके द्वारा सभी फील्ड ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए यह निर्देश दिया गया कि प्रशिक्षण को एक छात्र की भाँति गंभीरता से लें, सभी बारीकियों से परिचित हो लें, प्रश्नावली को भरकर उसका पर्याप्त अभ्यास कर लें और प्रत्येक शंका व प्रत्येक प्रश्न का समाधान अवश्य कर लें । इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा नामित जिला प्रभारी विनय कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे ।

फील्ड ट्रेनर्स द्वारा चार्ज (तहसील व नगर निकाय) स्तर पर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा । प्रगणक दिनांक 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 के मध्य घर - घर जाकर आवंटित गणना ब्लॉक के प्रत्येक परिवार के प्रत्येक व्यक्ति के बारे में 40 प्रश्नों की प्रश्नावली को मोबाइल ऐप के माध्यम से भरेंगे । दिनांक 05 जनवरी, 2027 से 09 जनवरी, 2027 की अवधि में रिवीजनल राउंड होगा और दिनांक 04 जनवरी, 2027 की शाम के बाद रात्रि में बेघरों की गणना होगी । प्रथम चरण की भाँति द्वितीय चरण में भी वेब पोर्टल के माध्यम से व्यक्ति अपने परिवार की स्वगणना कर सकेंगे, स्वगणना दिनांक 16 नवम्बर, 2026 से 30 नवम्बर, 2026 के मध्य की जा सकेगी ।
Also Read- Awarapan Sequel Box Office: 19 साल बाद लौटा इमरान हाशमी का जादू, 200 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी फिल्म
What's Your Reaction?