Hardoi News: हरदोई में जनगणना के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण, गणनाकर्मियों को दी गई जरूरी जानकारी
अपर जिलाधिकारी(वि0रा0)/जिला जनगणना अधिकारी दीपाली भार्गव की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद के सभागार
Hardoi: अपर जिलाधिकारी(वि0रा0)/जिला जनगणना अधिकारी दीपाली भार्गव की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद के सभागार में जनगणना के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण के अंतर्गत होने वाली जनसंख्या गणना को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले अधिकारियों प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, गणना प्रपत्र/प्रश्नावली को सही ढंग से भरने तथा गणना संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यापक दायित्व है। इसलिए सभी गणनाकर्मी निर्धारित दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करते हुए प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति से संबंधित जानकारी का सही एवं सावधानीपूर्वक संकलन सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण के दौरान गणनाकर्मियों को जनगणना कार्य में प्रयुक्त तकनीकी माध्यमों एवं मोबाइल एप के उपयोग, डेटा की शुद्धता, गोपनीयता तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। साथ ही गणना के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं एवं उनके समाधान के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
अधिकारियों ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को क्षेत्र में कार्य करते समय प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि जनगणना का द्वितीय चरण निर्धारित मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. गौरव पांडेय, उपनिदेशक मंडल, प्रभारी जनगणना, विनय कुमार वर्मा, जिला जनगणना प्रभारी, समस्त उप जिलाधिकारी, तथा समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहंे।
What's Your Reaction?







