Sambhal: सीओ की कथित टिप्पणी पर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष का हमला, बोले 'धमकाने का अधिकार किसने दिया?'

जनपद सम्भल में पीस कमेटी की बैठक के दौरान सीओ की कथित टिप्पणी को लेकर सियासत तेज हो गई है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत

By INA News Desk
Mar 12, 2026 - 18:37
309 Views
Sambhal: सीओ की कथित टिप्पणी पर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष का हमला, बोले 'धमकाने का अधिकार किसने दिया?'
शौकत अली, प्रदेश अध्यक्ष AIMIM

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद सम्भल में पीस कमेटी की बैठक के दौरान सीओ की कथित टिप्पणी को लेकर सियासत तेज हो गई है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर असमोली क्षेत्र के सीओ कुलदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पीस कमेटी की बैठक के दौरान सीओ मुसलमानों को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके अनुसार, सीओ ने कहा कि “जिसने रील बनाई है उसकी भी रील बना दूंगा” और “जिसे सीना पीटना है वह ईरान चला जाए।” प्रदेश अध्यक्ष ने इन बयानों को अनुचित बताते हुए सवाल उठाया कि अगर किसी ने कोई अवैध या गैर-संवैधानिक काम किया है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन इस तरह की भाषा का प्रयोग एक पुलिस अधिकारी को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि भारत एक संवैधानिक देश है और हर व्यक्ति को कानून पर भरोसा होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस तरह की भाषा से ऐसा लगता है जैसे किसी अधिकारी द्वारा लोगों को डराने की कोशिश की जा रही है। शौकत अली ने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी बैठक में लोगों को अपमानित या धमकाया जाता है तो ऐसी बैठकों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस पूरे मामले में अपनी लीगल टीम से सलाह ले रहे हैं और यदि आवश्यक हुआ तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोगों की नजर अब प्रशासन की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।

Also Read- उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने मुंबई महानगर क्षेत्र की महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत दी, 'कम अर्ली–गो अर्ली' सुविधा से पीक आवर की भीड़ से बचाव, 30 मिनट तक की छूट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow