कन्नौज एक्सीडेंट: भीषण हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने घायलों की मदद की

हादसे के बाद ही मौके से निकल रहे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अपना काफिला रुकवाकर घायलों को बस से निकलवा यूपीडा सहित जिले के अलाधिकारियों को हादसे की...

By INA News Desk
Dec 6, 2024 - 23:42
444 Views
कन्नौज एक्सीडेंट: भीषण हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने घायलों की मदद की
Advertisement
Advertisement

By INA News Kannauj.

रिपोर्ट: रईस खान

कन्नौज के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार दोपहर हुये दर्दनाक हादसे में डब्लू डेकर स्लीपर बस खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार 8 से यात्रियों की मौत हो गयी और 40 से ज्यादा लोग घायल हुये हैं।बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी, बताते हैं, तेज रफ्तार बस आगे चल रहे यूपीडा के पानी छिड़कने वाले टैंकर टकराकर पलटी है। बस ड्राइवर की नींद के कारण भरी दोपहर यह दर्दनाक हादसा हुआ।हादसे के बाद ही मौके से निकल रहे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अपना काफिला रुकवाकर घायलों को बस से निकलवा यूपीडा सहित जिले के अलाधिकारियों को हादसे की सूचना दी।कन्नौज के सकरावा थाना क्षेत्र के औरैया बॉर्डर पर मिश्राबाद गांव के पास हुये हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ व कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद हैं।अमित कुमार आनंद पुलिस अधीक्षक कन्नौज

एसपी में बताया की हादसे में 8 लोगों की मौत हुईं है और 19 यात्री घायल हुये हैं। मृतकों व घायलों में ज्यादातर, लखनऊ व उसके आसपास जिलों के रहने वाले हैं, जो दिल्ली रोजगार के लिये जा रहे थे। कन्नौज डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ला, एसपी अमित कुमार आनंद और तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत मौकेनपर मौजूद है और घायलों को अस्पताल पहुंचवाने में जुटे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement