Hardoi : बेहटा गोकुल हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सुधीर सिंह को गिरफ्तार किया। अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है। ध्यान रहे कि पहले अजित सिंह उर्फ पिंकू सिंह, जगदीश पुत्र मुलायम सिंह और पुष्पा पत्नी जगदीश को गिरफ्तार कर न्या

Feb 20, 2026 - 01:05
73 Views
Hardoi : बेहटा गोकुल हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Hardoi : बेहटा गोकुल हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाने में हत्या के एक मामले में पुलिस ने आरोपी सुधीर सिंह पुत्र जागेश्वर निवासी ग्राम बलेहरा को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 43/26 धारा 103(1)/191(2)/191(3)/190/352 बीएनएसएस के तहत की गई। घटना में सूचना मिली थी कि अक्षय सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह उर्फ छोटकन्नू निवासी ग्राम बलेहरा की गांव के ही अजित सिंह उर्फ पिंकू सिंह, जगदीश पुत्र मुलायम सिंह, पुष्पा पत्नी जगदीश, सुधीर सिंह पुत्र जागेश्वर और एक अन्य ने पुरानी रंजिश के चलते पेट में भाले से वार कर हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। सूरज सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह उर्फ छोटकन्नू निवासी ग्राम बलेहरा की तहरीर पर थाने में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने सुधीर सिंह को गिरफ्तार किया। अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है। ध्यान रहे कि पहले अजित सिंह उर्फ पिंकू सिंह, जगदीश पुत्र मुलायम सिंह और पुष्पा पत्नी जगदीश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, उपनिरीक्षक प्रकाश, हेड कांस्टेबल सूरज कुमार और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई जिले की जूडो टीम का चयन, लखनऊ मंडल ट्रायल में होगा हिस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow