Hardoi : पचदेवरा हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हॉकी बरामद

घटना में सूचना मिली थी कि अशोक पुत्र नत्थूलाल निवासी मोहल्ला इस्माइलगंज विकासनगर थाना अल्लाहगंज जनपद शाहजहांपुर अपनी बहन अलका देवी के साथ हनुमत धाम राम ताल से दर्श

Feb 20, 2026 - 01:08
 0  2
Hardoi : पचदेवरा हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हॉकी बरामद
Hardoi : पचदेवरा हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, हॉकी बरामद

हरदोई जिले के पचदेवरा थाने की पुलिस ने हत्या के एक मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 24/26 धारा 103(1)/3(5)/61(2)/115(2)/351(3) बीएनएसएस के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल की गई एक हॉकी भी बरामद हुई है।

घटना में सूचना मिली थी कि अशोक पुत्र नत्थूलाल निवासी मोहल्ला इस्माइलगंज विकासनगर थाना अल्लाहगंज जनपद शाहजहांपुर अपनी बहन अलका देवी के साथ हनुमत धाम राम ताल से दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में छोटी नहर हथौड़ा के पास अशोक के दामाद मनमोहन उर्फ मन्नू ने हॉकी से सिर पर वार कर घायल कर दिया। घायल अशोक को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कृष्ण कुमार पुत्र नत्थूलाल निवासी इस्लामनगर विकास नगर थाना अल्लाहगंज जनपद शाहजहांपुर की तहरीर पर थाने में मनमोहन उर्फ मन्नू पुत्र श्यामबिहारी, अभिषेक पुत्र श्यामबाबू निवासी ग्राम हथौड़ा थाना पचदेवरा जनपद हरदोई सहित चार नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने नामजद आरोपियों मनमोहन उर्फ मन्नू पुत्र श्यामबिहारी और अभिषेक पुत्र श्यामबाबू निवासी ग्राम हथौड़ा थाना पचदेवरा को हॉकी सहित गिरफ्तार किया। बाकी आरोपियों की तलाश में प्रयास जारी हैं। अन्य कानूनी कार्रवाई चल रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष काशव नारायण सिंह, उपनिरीक्षक पिप्पू राम, उपनिरीक्षक राकेश पटेल, हेड कांस्टेबल पवन कुमार और कांस्टेबल आदित्य चौधरी शामिल रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई जिले की जूडो टीम का चयन, लखनऊ मंडल ट्रायल में होगा हिस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow