Hardoi : कोतवाली देहात पुलिस ने ठगी के तीन आरोपियों को कार समेत गिरफ्तार किया

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी अनूप पुत्र सत्य प्रकाश निवासी ग्राम तेराखास थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद, श्रीराम उर्फ श्रीनाथ पुत्र राम गौताल निवासी ग्राम भकन्दा थाना सराय अ

Feb 20, 2026 - 01:10
42 Views
Hardoi : कोतवाली देहात पुलिस ने ठगी के तीन आरोपियों को कार समेत गिरफ्तार किया
Hardoi : कोतवाली देहात पुलिस ने ठगी के तीन आरोपियों को कार समेत गिरफ्तार किया

हरदोई जिले की कोतवाली देहात पुलिस ने ठगी के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 69/26 धारा 318(4)/317(2) बीएनएसएस के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपियों से घटना में इस्तेमाल की गई एक कार, तीन मोबाइल फोन और 23 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

बाबूराम शर्मा पुत्र दीप उर्फ अनूप शर्मा निवासी कुंवरपुर थाना बेहटा गोकुल ने थाने में तहरीर दी थी कि वे डीएम चौराहे पर घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी एक कार आई और बेहटा गोकुल जाने की बात कहकर उन्हें बैठा लिया। थोड़ी दूर चलने के बाद ड्राइवर ने कहा कि यह सरकारी गाड़ी है और आगे जांच हो रही है, इसलिए पैसे लिफाफे में रख दो। उन्होंने लिफाफे में पैसे रख दिए। पिहानी चुंगी के पास उन्हें उतार दिया गया। लिफाफा खोलने पर पैसे गायब थे। तहरीर पर थाने में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में धारा बढ़ाई गई।

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी अनूप पुत्र सत्य प्रकाश निवासी ग्राम तेराखास थाना राजेपुर जनपद फर्रुखाबाद, श्रीराम उर्फ श्रीनाथ पुत्र राम गौताल निवासी ग्राम भकन्दा थाना सराय अकिल जनपद कौशांबी और रामकृपाल पुत्र रामऔतार निवासी मोहल्ला गदियाना चुंगी थाना सदर बाजार जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया। कानूनी कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाली देहात से उपनिरीक्षक अजय कुमार चौधरी, हेड कांस्टेबल राम पंडित दीक्षित, कांस्टेबल अभिन्न कुमार, कांस्टेबल अखिलेश, कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल शिवलाल, कांस्टेबल गौरव कुमार तथा एसओजी स्वाट टीम से उपनिरीक्षक राजेश यादव, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह चंदेल, हेड कांस्टेबल आनंद विश्नोईकर्मा, कांस्टेबल मंजेश कुमार, कांस्टेबल ब्रजनंदन, कांस्टेबल त्रिवेश कुमार, उपनिरीक्षक अब्दुल जब्बार, कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल ओमवीर सिंह, कांस्टेबल नितिन, कांस्टेबल यादवेंद्र शामिल रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई जिले की जूडो टीम का चयन, लखनऊ मंडल ट्रायल में होगा हिस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow