Saharanpur : सहारनपुर में ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस ने अलीम अंसारी को बनाया जिला अध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फिरोज अंसारी ने अलीम अंसारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें सहारनपुर जिले का अध्यक्ष बनाया। अलीम अंसारी ने कहा कि वे समाज के गरीब और असहाय लोगों की हर त

Feb 16, 2026 - 21:36
78 Views
Saharanpur : सहारनपुर में ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस ने अलीम अंसारी को बनाया जिला अध्यक्ष
Saharanpur : सहारनपुर में ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस ने अलीम अंसारी को बनाया जिला अध्यक्ष

छुटमलपुर, सहारनपुर : विकासखंड मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत भैंसराव में जुमशेद अली प्रधान के कैंप कार्यालय पर ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस की बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फिरोज अंसारी ने अलीम अंसारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें सहारनपुर जिले का अध्यक्ष बनाया। अलीम अंसारी ने कहा कि वे समाज के गरीब और असहाय लोगों की हर तरह से मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने का काम करेंगे। उनकी पहली प्राथमिकता समाज के अनपढ़ युवाओं, बच्चों, छात्रों और छात्राओं को पढ़ाना होगा।

जब समाज के लोग शिक्षित होंगे तभी समाज आगे बढ़ेगा। जिन बच्चों को पढ़ाई के खर्च की समस्या है, वे खुद उस खर्च को उठाकर उन्हें शिक्षा से वंचित नहीं रहने देंगे। समाज के दबे-कुचले और पिछड़े लोगों को साथ लेकर कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। समाज के लोगों से अपील की कि अगर किसी को भी उनकी जरूरत पड़े तो दिन हो या रात, वे हमेशा उनके साथ खड़े मिलेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी मेहनत से निभाने की कोशिश करेंगे।

इस मौके पर जुमशेद अली प्रधान (प्रदेश सचिव), महबूब अंसारी प्रधान, बरकत अंसारी (प्रदेश महासचिव), एडवोकेट साजिद अंसारी, राशिद अंसारी, सलीम अंसारी, समीर अंसारी, जुनेद अंसारी, फाइम अंसारी, डॉक्टर नफीस अंसारी, फैजान प्रधान, मो. असलम अंसारी, एहसान अंसारी, मो. नदीम चाँद, अमीर अंसारी, दिलशाद अंसारी, शेरी अंसारी, मो. युसूफ, मो. सहीद, वसलीम अंसारी, गुलशेर अंसारी, मनव्वर अंसारी, रियाज अंसारी, सबरेज अंसारी, आजम अंसारी, जोयाब अंसारी, रिहान अंसारी, रेहमान अंसारी समेत समाज के कई लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

You May Read : Lucknow : PMFME योजना के कॉमन इनक्यूबेशन सेंटरों को प्रभावी बनाने के निर्देश, उत्पादन बढ़ाने व मशीनरी स्थापना में तेजी लाने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow