Deoband : कादियानी समुदाय के लोगों के बहकावे में न आएं लोग- मोहतमिम

दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी की ओर से मस्जिदों के इमाम और मजलिस तहाफ्फुज खत्म-ए-नबुअत के जिम्मेदारों के लिए जारी किए गए पत्र में कहा गया है

Feb 16, 2026 - 21:32
Feb 16, 2026 - 21:32
 0  7
Deoband : कादियानी समुदाय के लोगों के बहकावे में न आएं लोग- मोहतमिम
Deoband : कादियानी समुदाय के लोगों के बहकावे में न आएं लोग- मोहतमिम

देवबंद। इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि आजकल कादियानी समुदाय के कुछ लोग मुस्लिम मजलिसों में पहुंच कर लोगों को बहकाने का काम कर रहे हैं, जो बेहद चिंता का विषय है। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी की ओर से मस्जिदों के इमाम और मजलिस तहाफ्फुज खत्म-ए-नबुअत के जिम्मेदारों के लिए जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि कादियानी समुदाय से जुड़े शकील बिन हनीफ के नाम से कुछ लोग मुस्लिम मजलिसों में पहुंचते हैं और लोगों को बहकाने का काम कर रहे हैं, जिनसे सचेत रहने की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि रमजान का महीना शुरु होने वाला है, ऐसे में यह लोग एहतकाफ (एकांतवास) में बैठने वाले या दूसरी मुस्लिम मजलिसों में जाकर भोले भाले लोगों बहका कर उन्हें अपने जाल में फंसाने का काम करते हैं। मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि यह सिलसिला पिछले कुछ सालों से प्रकाश में आया है। इसलिए सभी जिम्मेदारों को चाहिए कि वह ऐसे लोगों की पहचान करें और लोगों को इनके बहकावे में आने से बचाने का काम करें। इसके साथ ही एहतकाफ में बैठने वाले या अन्य मजलिसों में पहुंचने वाले लोगों को इससे अवगत कराएं और उनसे बचने की सलाह दें।

You May Read : Lucknow : PMFME योजना के कॉमन इनक्यूबेशन सेंटरों को प्रभावी बनाने के निर्देश, उत्पादन बढ़ाने व मशीनरी स्थापना में तेजी लाने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow