Ayodhya : अयोध्या में ऑटो में बैठी महिला से चार महिलाओं ने मंगलसूत्र लूटा, ‘लुटेरी लेडी गैंग’ से फैली दहशत
घटना के बाद पीड़िता के परिजन पुलिस के पास पहुंचे। कैंट कोतवाली क्षेत्र के मुमताजनगर निवासी अमित कुमार गुप्ता ने अपनी भांजी सोनल गुप्ता की ओर से एफआईआर दर्ज कराई। सोनल
अयोध्या। शहर में दिन के समय महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। अंबेडकरनगर की एक युवती ऑटो में बैठी तो चार महिलाओं के गिरोह ने उसे अपना निशाना बनाया। देवकाली बाईपास के पास हुई इस घटना ने पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठाए हैं।
शाम को युवती जैसे ही ऑटो में सवार हुई, पहले से बैठी चार महिलाओं ने उसे घेर लिया। धक्का-मुक्की और शरीर से सटकर उसका ध्यान भटकाया गया। एक महिला ने चालाकी से उसके पैर में पैर रगड़कर पायल का कुंडा खोल दिया। पायल गिरते ही युवती झुकी तो उसी मौके पर गिरोह ने उसके गले से मंगलसूत्र काट लिया। इसके बाद एक महिला ने उल्टी आने का बहाना बनाकर ऑटो रुकवाया और उतर गई। फिर बाकी महिलाएं भी तेजी से उतरकर फरार हो गईं। जब तक युवती समझ पाती, उसके गहने लुट चुके थे।
घटना के बाद पीड़िता के परिजन पुलिस के पास पहुंचे। कैंट कोतवाली क्षेत्र के मुमताजनगर निवासी अमित कुमार गुप्ता ने अपनी भांजी सोनल गुप्ता की ओर से एफआईआर दर्ज कराई। सोनल गुप्ता अंबेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। शाम करीब छह बजे घर लौटते समय यह घटना हुई। पुलिस ने चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।
शहर में लगातार टप्पेबाजी की घटनाएं हो रही हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में ऐसे गिरोह सक्रिय हैं और आसानी से फरार हो जाते हैं। अब सवाल है कि पुलिस इस महिला गिरोह तक पहुंच पाएगी या मामला ऐसे ही दब जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
Also Click : Hardoi : थाना सुरसा पुलिस ने चोरी की गई भैंस सहित दो आरोपियों को पकड़ा
What's Your Reaction?











