Kushinagar : कुशीनगर में एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ ने मानदेय भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि मानदेय में लगातार देरी से कम वेतन पाने वाले संविदा कर्मचारियों को आर्थिक और मानसिक परेशानी हो रही है। कुछ कर्मचारियों ने आर्थिक तंगी से परे

Feb 12, 2026 - 23:45
25 Views
Kushinagar : कुशीनगर में एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ ने मानदेय भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
Kushinagar : कुशीनगर में एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ ने मानदेय भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

कुशीनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेश में लगभग डेढ़ लाख संविदा कर्मचारी काम कर रहे हैं। जुलाई 2025 से इन कर्मचारियों को मासिक मानदेय समय पर नहीं मिल रहा है। एक महीने का मानदेय दो महीने या उससे ज्यादा समय बाद मिलता है। एसएनए स्पर्श पोर्टल शुरू होने के बाद लिमिट शून्य, बिल फेल या बजट न होने जैसे कारण बताए जाते हैं।

इस समस्या के समाधान के लिए एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपा। जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी राजेश श्रीवास्तव और मुख्य चिकित्साधिकारी एस एन त्रिपाठी ने कहा कि समय पर वेतन न मिलना दुखद है। प्राप्त ज्ञापन को तुरंत उच्च अधिकारियों को भेजा जा रहा है।

जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि मानदेय में लगातार देरी से कम वेतन पाने वाले संविदा कर्मचारियों को आर्थिक और मानसिक परेशानी हो रही है। कुछ कर्मचारियों ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश भी की है। यह स्थिति अमानवीय है और विभाग की गंभीर विफलता दिखाती है। पिछले छह महीने में प्रांतीय संगठन ने उच्च अधिकारियों से कई बार बातचीत और पत्राचार किया, लेकिन कोई ठोस सुधार नहीं हुआ।

ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी संविदा कर्मचारियों का मानदेय हर महीने की 7 तारीख तक अनिवार्य रूप से दिया जाए। बिल फेल, लिमिट शून्य और बजट जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान करने के लिए स्पष्ट और बाध्यकारी निर्देश जारी किए जाएं। सभी लंबित मानदेय का तुरंत भुगतान हो और भविष्य में देरी न हो, इसके लिए समयबद्ध भुगतान की एसओपी जारी की जाए।

मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव उर्फ लड्डू ने कहा कि अगर हर महीने की 7 तारीख तक मानदेय नहीं मिला तो जिले के सभी संविदा कर्मचारी 'भुगतान नहीं तो काम नहीं' के आधार पर काम बंद कर जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस मौके पर राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न उपाध्याय, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, वेद प्रकाश, अरविंद कुमार, पवन बहादुर सिंह, महामंत्री राजू यादव, सीमा आफताब, मुस्ताक अहमद, सुबाष यादव, विशाल जायसवाल, दीपक दुबे, विवेक यादव, अरमान अहमद, निशिकांत सिंह, विनोद यादव, आर एस वर्मा, सिद्धनाथ तिवारी, निशांत मिश्रा समेत जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी के सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : थाना सुरसा पुलिस ने चोरी की गई भैंस सहित दो आरोपियों को पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow