Varanasi : उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने वाराणसी में नए लेबर कोड के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
जनरल शाखा के शाखा मंत्री विंध्यवासिनी यादव ने कहा कि नए लेबर कोड लागू होने से कर्मचारियों की सुरक्षा, स्थायित्व और अधिकार कमजोर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर इन नीति
वाराणसी। केंद्रीय आह्वान पर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की वाराणसी जनरल एवं मैकेनिकल शाखा ने सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 26 पुराने श्रम कानूनों को खत्म करके नए आईआर कोड और अन्य लेबर कोड लागू करने तथा रेल कर्मचारियों की कई लंबित मांगों के विरोध में था। कोचिंग डिपो कार्यालय के सामने प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पास हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी, यूनियन पदाधिकारी, स्पेशल डेलीगेट, डेलीगेट, कार्यकर्ता और सदस्य शामिल हुए। कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए और अपने अधिकारों की रक्षा की मांग की।
जनरल शाखा के शाखा मंत्री विंध्यवासिनी यादव ने कहा कि नए लेबर कोड लागू होने से कर्मचारियों की सुरक्षा, स्थायित्व और अधिकार कमजोर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर इन नीतियों को वापस नहीं लिया गया तो संगठन आगे भी चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होगा। अन्य यूनियन पदाधिकारियों ने सरकार और रेलवे प्रशासन से कर्मचारियों की लंबित मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने तथा मजदूर हितों की रक्षा करने की मांग की। इस दौरान रामेश्वर सिंह, चंद्रेश यादव, अमित कुमार, जय सिंह, आमिर निजामी, सीताराम, रामशरण राम, ऐके सिंह, वरुण पाल, अमित कुमार सिंह, जीपी गुप्ता, आनंद यादव, विक्रम सिंह, राजेश कुमार कुशवाहा, अमित कुमार यादव, अनंत कुमार चौरसिया, इबरान अंसारी, सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार, ओम प्रकाश, अभय राज सिंह, मूलचंद, बाबूलाल, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : थाना सुरसा पुलिस ने चोरी की गई भैंस सहित दो आरोपियों को पकड़ा
What's Your Reaction?











