Prayagraj News: होली व अन्य त्योहारों पर भारतीय रेलवे अपनाएगा महाकुम्भ के क्राउड मैनेजमेंट के तरीके।  

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने उच्च स्तरीय बैठक में होली व अन्य प्रमुख त्योहारों में देश के अधिक भीड़ वाले 60 रेलवे स्टेशनों पर महाकुम्भ में प्रयागराज रेल...

By INA News Desk
Mar 11, 2025 - 16:18
83 Views
Prayagraj News: होली व अन्य त्योहारों पर भारतीय रेलवे अपनाएगा महाकुम्भ के क्राउड मैनेजमेंट के तरीके।  

  •  महाकुम्भ के सफल भीड़ प्रबंधन के तरीकों का होली व अन्य त्योहारों में उपयोग करेगी भारतीय रेलवे 
  •  देश के अधिक भीड़ वाले 60 स्टेशनों पर बनेंगे अतिरिक्त होल्डिंग एरिया और फुट ओवर ब्रिज 
  •  होली के त्योहार में भीड़ को नियंत्रित तरीके से मिलेगा स्टेशन परिसर में प्रवेश 
  •  रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से किया जाएगा क्राउड मैनेजमेंट  

प्रयागराज । पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े मानवीय समागम, महाकुम्भ 2025 में प्रयागराज में 45 दिन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान किया। प्रयागराज रेल मण्डल ने रिकार्ड 16780 ट्रेनों का संचालन कर लगभग 5 करोड़ श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य स्टेशन तक पहुंचाने का कार्य किया। महाकुम्भ में प्रयागराज रेल मण्डल के 9 स्टेशनों पर अपनाये गये क्राउड कंट्रोल के तरीकों को अब भारतीय रेल होली व अन्य प्रमुख त्योहारों पर देश के बड़े स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए उपयोग में लाएगा। होली के त्योहार पर भीड़ नियंत्रण को लेकर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय लिए गया है कि अधिक भीड़ वाले स्टेशनों पर महाकुम्भ की तरह होल्डिंग एरिया, नियंत्रित प्रवेश, सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोलिंग और डिजिटल कम्युनिकेशन उपकरणों का उपयोग किया जाएगा।  

  •  महाकुम्भ के सफल भीड़ मैनेजमेंट के तरीकों का होली के त्योहार में होगा उपयोग 

भारतीय रेलवे ने उच्च स्तरीय बैठक में होली व अन्य प्रमुख त्योहारों में देश के अधिक भीड़ वाले 60 रेलवे स्टेशनों पर महाकुम्भ में प्रयागराज रेल मण्डल के सफल क्राउड मैनेजमेंट के तरीकों का उपयोग करने का निर्णय लिया है। प्रयागराज रेल मण्डल के एसपीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्राउड मैनेजमेंट को लेकर कई जरूरी निर्णय लिये गये हैं। उन्होंने बताया कि आनंद विहार, सूरत, उधना, पटना और नई दिल्ली जैसे अधिक भीड़ वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त वेटिंग रूम या होल्डिंग एरिया बनाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही त्योहारों के दौरान महाकुम्भ की तरह प्लेटफार्म पर भीड़ को नियंत्रित तरीके से भेजने, क्राउड़ मैनेजमेंट के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद से भीड़ के दबाव पर नजर रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही रेलवे के कर्मचारियों और रेलवे पुलिस के जवानों को वॉकी टाकी, अनाउंसमेट के जरिये निर्देशित करने और इसके लिए स्टेशनों पर कंट्रोल टॉवरों को अत्याधुनिक तकनीक से युक्त करने का भी निर्णय लिया गया है।

Also Read-  Whatsapp ग्रुप से निकाला तो एडमिन की कर दी ह्त्या, छोटी से बहस बनी मौत का कारण

  •  होली पर नियंत्रित तरीके से मिलेगा स्टेशन परिसर में प्रवेश 

भारतीय रेलवे ने त्योहारों पर स्टेशन परिसर में किसी तरह की भगदड़ से बचने के लिए क्राउड़ मैनेजमेंट के विशेष प्रबंध करने की गाइड लाईन भी जारी की है। जिसके अनुसार त्योहारों या अधिक भीड़ वाले अवसरों पर स्टेशन परिसर में केवल आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को सीधे अलग गेट से प्रवेश दिया जाए। आनारक्षित या बिना टिकट वाले यात्रियों को होल्डिंग एरिया में रोक कर उनकी ट्रेन आने के समय ही प्लेटफार्म पर जाने दिया जाए। स्टेशन मास्टर भीड़ के मुताबिक टिकट जारी करने की संख्या को नियंत्रित कर सकेंगे। साथ ही रेलवे कर्मचारियों को विशेष आईड़ेंटिटी कार्ड के जरिये प्रवेश मिलेगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर रेल कर्मचारियों के लिए विशेष यूनिफार्म भी डिजाइन करने का भी सुझाव दिया गया है। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर 20 फिट और 40 फिट चौड़े फुटओवर ब्रिज बनाने का भी निर्णय लिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement