Uttarakhand News: विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा बाजपुर तहसील का रजिस्ट्रार कानूनगो। 

शिकायतकर्ता का भूमि विवाद न्यायालय में लंबित था और कमिश्नर कुमाऊं द्वारा उसके पक्ष में निर्णय दिया गया था। फैसले के बाद....

Mar 11, 2025 - 16:41
 0  34
Uttarakhand News: विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा बाजपुर तहसील का रजिस्ट्रार कानूनगो। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर तहसील में बड़ी कार्रवाई की है। सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने तहसील बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को 3,500 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी तहसील में नाम दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। टोल फ्री नंबर पर हुई थी शिकायत शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार की सूचना सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर दी थी।

जांच में यह सामने आया कि शिकायतकर्ता का भूमि विवाद न्यायालय में लंबित था और कमिश्नर कुमाऊं द्वारा उसके पक्ष में निर्णय दिया गया था। फैसले के बाद, जब उसने अपना नाम रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए तहसील कार्यालय में संपर्क किया, तो रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह ने रिश्वत की मांग की।ट्रैप टीम ने योजनाबध्द तरीके से शिकायत सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान नैनीताल सेक्टर हल्द्वानी के निरीक्षकों ने अनिल सिंह मनराल के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की। 11 मार्च 2025 को तहसील बाजपुर में योजनाबध्द तरीके से कार्रवाई कर मोहन सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और आगे की जांच जारी है। इस सराहनीय कार्य के लिए सतर्कता निदेशक डाॅ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। डाॅ. मुरूगेशन ने आम जनता से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार की सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर दें।

Also Read- Prayagraj News: होली व अन्य त्योहारों पर भारतीय रेलवे अपनाएगा महाकुम्भ के क्राउड मैनेजमेंट के तरीके।

सतर्कता अधिष्ठान 24×7 जनता की सेवा में तत्पर है। यह कार्रवाई उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यहाँ बता दें कि मोहन सिंह एन.एच.74 घोटाले में भी जेल काट चुके हैं। बाजपुर तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। सूत्रोंनुसार बाजपुर तहसील के मुखिया सहित कई पटवारी विजिलेंस की रडार पर है। विजिलेंस टीम की कार्रवाई से तहसील कर्मियों में हड़कम्प मचा हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।