Uttarakhand: चोरी की योजना बनाते तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम टांडा उज्जैन चौकी पुलिस को सूचना मिली कि शुगर फैक्ट्री गेट के अंदर बने खंडहर में कुछ संदिग्ध युवक चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी एसआई सुनी..

Dec 4, 2024 - 22:50
66 Views
Uttarakhand: चोरी की योजना बनाते तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By INA News Uttarakhand.

रिपोर्ट: आमिर हुसैन

काशीपुर/उधमसिंह नगर: शुगर फैक्ट्री गेट के अंदर बने खंडहर में चोरी की योजना बनाते तीन युवकों को पुलिस ने अवैध तमंचे और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने एक टैंट हाउस में चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर टैंट हाउस से चुराए गए आठ भगोने व ढक्कन बरामद किये हैं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: जल्द होगा किसानों के धान का बकाया भुगतान : नितिन भदोरिया

बुधवार को कोतवाली में सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम टांडा उज्जैन चौकी पुलिस को सूचना मिली कि शुगर फैक्ट्री गेट के अंदर बने खंडहर में कुछ संदिग्ध युवक चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी एसआई सुनील सूतेडी, एसआई जयप्रकाश सिंह आदि ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर संदिग्धों को धर दबोचा। पुलिस ने पुष्प विहार कालोनी निवासी मो. इदरीस उर्फ संजय पुत्र मगरुद्दीन, कर्बला कालोनी निवासी शाहरुख पुत्र इकबाल व आवास विकास कालोनी निवासी प्रिंस अग्रवाल पुत्र अखिल कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध तमंचे व एक चाकू बरामद किए है। आरोपियों ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की योजना बनाने की बात कही है। पूछताछ में उन्होंने सुभाषनगर कालोनी स्थित अनुराधा टैंट हाउस से 28 नवंबर की रात आठ भगोने और ढक्कन चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर टैंट हाउस से चोरी हुए भगोने व ढक्कन बरामद कर लिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow