नवनियुक्त सीओ दीपक सिंह ने कोतवाली में व्यापारी पत्रकारों से की मुलाकात

व्यापारियों ने उन्हें बाजारों में लगने वाले जाम और वाहन चोरियों की समस्याओं से अवगत कराया और इसके निवारण का निवेदन किया। वहीं क्षेत्र में फैले नशे के जाल के बारे में भी चर्चा की। जिसपर...

Nov 25, 2024 - 22:52
 0  45
नवनियुक्त सीओ दीपक सिंह ने कोतवाली में व्यापारी पत्रकारों से की मुलाकात

By INA News Uttarakhand.

रिपोर्ट: आमिर हुसैन

क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्राअधिकारी दीपक सिंह ने कोतवाली में व्यापारियों और पत्रकारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं सुनी। साेमवार की सायं सीओ दीपक सिंह कोतवाली पहुंचे। यहां कोतवाल विक्रम राठौर समेत पुलिसकर्मियों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने पत्रकारों और व्यापारियों से वार्ता की।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: श्रीलंका में बरसेगा बाज़पुर का बादल वाजपुरी

इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें बाजारों में लगने वाले जाम और वाहन चोरियों की समस्याओं से अवगत कराया और इसके निवारण का निवेदन किया। वहीं क्षेत्र में फैले नशे के जाल के बारे में भी चर्चा की। जिसपर सीओ दीपक सिंह ने शिकंजा कसने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं पर प्लान और व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी। इस दौरान एसएसआई सतीश शर्मा, दिलप्रीत सेठी, एमए राहुल, राजीव परनामी, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow