Uttarakhand: श्रीलंका में बरसेगा बाज़पुर का बादल वाजपुरी

हले बादल बाज़पुरी आयरलैंड , नेपाल सहित मॉरिशस में पिछले वर्ष हिंदी प्रचारिणी सभा (लॉन्ग माऊटेन) , वाकवा साहित्यिक सभा (वाकवा) ,ऋषि दयानंद इंस्टीट्यूट (पेलिस) , महात्मा गांधी ...

Nov 25, 2024 - 22:47
 0  44
Uttarakhand: श्रीलंका में बरसेगा बाज़पुर का बादल वाजपुरी

रिपोर्ट: आमिर हुसैन 

By INA News Uttarakhand.

उधमसिंह नगर: युवा अंतरराष्ट्रीय कवि बादल बाज़पुरी श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित होने वाले इंटरनेशन श्रीलंका कल्चर फेस्टिवल 2024 के अंतर्गत आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करेंगे l बादल बाज़पुरी लंबे समय से हिंदी साहित्य लेखन करते आ रहे है और देश के विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों से निरंतर काव्य पाठ करते आ रहे हैl यह आयोजन अलाप स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद में 27 नवंबर को शाम पांच बजे आयोजित होगा l

यह भी पढ़ें: मसूरी: क्षतिग्रस्त सड़क का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने जिलाधिकारी को कराया था अवगत

बताते चले, इसे पहले बादल बाज़पुरी आयरलैंड , नेपाल सहित मॉरिशस में पिछले वर्ष हिंदी प्रचारिणी सभा (लॉन्ग माऊटेन) , वाकवा साहित्यिक सभा (वाकवा) ,ऋषि दयानंद इंस्टीट्यूट (पेलिस) , महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट (मोका) द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में काव्य पाठ कर चुके हैं।बाजपुरी विश्व प्रसिद्ध बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति के संस्थापक भी है।

बुलंदी संस्था तीन बार विश्व कीर्तिमान बना चुकी हैl वर्ष 2021 में 207 और वर्ष 2022 में 400 घंटे एवं वर्ष 2024 में 270 घंटे 58 देशों की सहभागिता सहित अनवरत वर्च्युअल कवि सम्मेलन आयोजित करवा के बुलंदी संस्था तीन विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैl बादल बाजपुरी की इस उपलब्धि से बाजपुर का नाम वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है जिससे शहर के उनके प्रशंसकों के मध्य खुशी का माहौल हैl

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow