Sambhal: T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले देशभक्ति का जोश, लोगों ने कहा 'भारत ही जीतेगा, 230-250 रन का बड़ा स्कोर जरूरी। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 विश्व कप फाइनल मैच को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैच से पहले

By INA News Desk
Mar 7, 2026 - 15:34
70 Views
Sambhal: T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले देशभक्ति का जोश, लोगों ने कहा 'भारत ही जीतेगा, 230-250 रन का बड़ा स्कोर जरूरी। 
हरदीप सिंह, क्रिकेट प्रेमी,  सचिन श्रीमाली, क्रिकेट प्रेमी ,  मोहम्मद अकरम आलम तुर्क, क्रिकेट प्रेमी, मोहम्मद जावेद कमाल, क्रिकेट प्रेमी

उवैस दानिश, सम्भल 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 विश्व कप फाइनल मैच को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैच से पहले क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम की जीत की उम्मीद जताते हुए बड़े स्कोर और शानदार प्रदर्शन की भविष्यवाणी की है।

मोहम्मद अकरम आलम तुर्क ने कहा कि वह भारत को ही जीतते हुए देखना चाहते हैं। उनका कहना है कि पिछली बार 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार का अफसोस अब भी है और इस बार भारतीय टीम बड़े अंतर से जीत हासिल करे। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी में संजू सैमसन से काफी उम्मीदें हैं, जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के चार ओवर मैच का रुख तय कर सकते हैं। अकरम आलम का मानना है कि यदि भारत पहले बल्लेबाजी करे तो उसे 230 रन से ज्यादा का स्कोर बनाना होगा।

वहीं मोहम्मद जावेद कमाल ने भी भारतीय टीम की जीत पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों ही मजबूत हैं। उनका कहना है कि अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो 240 से 260 रन तक का बड़ा स्कोर बना सकता है और फाइनल अपने नाम करेगा।

हरदीप सिंह ने भी भारतीय टीम की जीत की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजी इस समय टीम की सबसे बड़ी ताकत है और गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। न्यूजीलैंड की ओर से उन्होंने रचिन रविंद्र को थोड़ा खतरा बताया, लेकिन विश्वास जताया कि भारत 200 से ज्यादा रन बनाकर मैच जीत सकता है।

क्रिकेट प्रेमी सचिन श्रीमाली ने कहा कि भारत को जीत के लिए लगभग 250 रन का बड़ा स्कोर बनाना होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड भी मजबूत टीम है और उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। लोगों ने यह भी कहा कि अगर भारत फाइनल जीतता है तो जमकर जश्न मनाया जाएगा। आतिशबाजी होगी, मिठाइयां बांटी जाएंगी और जीत की खुशी में होली-दिवाली जैसा माहौल देखने को मिलेगा।

Also Read- Lucknow: यूपी सरकार व यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow