Sambhal: संयुक्त जिला अस्पताल सम्भल का निरीक्षण, मैनपावर और उपकरणों की कमी आई सामने – तीन दिन में शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट। 

शासन के निर्देश पर संयुक्त जिला चिकित्सालय सम्भल का निरीक्षण करने पहुंची टीम ने अस्पताल में मैनपावर, उपकरण और

Mar 7, 2026 - 15:50
 0  63
Sambhal: संयुक्त जिला अस्पताल सम्भल का निरीक्षण, मैनपावर और उपकरणों की कमी आई सामने – तीन दिन में शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट। 
संयुक्त जिला अस्पताल सम्भल का निरीक्षण, मैनपावर और उपकरणों की कमी आई सामने – तीन दिन में शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: शासन के निर्देश पर संयुक्त जिला चिकित्सालय सम्भल का निरीक्षण करने पहुंची टीम ने अस्पताल में मैनपावर, उपकरण और भवन मरम्मत से जुड़ी कई कमियां चिन्हित की हैं। टीम ने बताया कि निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट तीन दिन के भीतर शासन को भेजी जाएगी, ताकि आवश्यक सुधार कराकर अस्पताल की सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. ओ.पी. आर्य ने बताया कि वह जिला चिकित्सालय रामपुर से अपनी टीम के साथ संयुक्त जिला चिकित्सालय सम्भल पहुंचे हैं। उनके साथ वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. राजेश गंगवार भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा है कि जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय और संयुक्त जिला चिकित्सालयों में मानव संसाधन, उपकरणों और इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति का आकलन किया जाए और जहां भी कमियां हैं, उन्हें चिन्हित कर रिपोर्ट के माध्यम से शासन को अवगत कराया जाए। डॉ. ओ.पी. आर्य ने बताया कि सबसे पहले अस्पताल में स्वीकृत पदों और कार्यरत चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ व कार्यालय कर्मचारियों की संख्या का मिलान किया गया, जिससे वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके। इसके बाद अस्पताल के विभिन्न हिस्सों जैसे ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, दवा वितरण कक्ष और वार्डों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई जगह भवन की मरम्मत, प्लास्टर और पेंटिंग की आवश्यकता महसूस हुई। वहीं ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम में कुछ जरूरी उपकरणों की कमी भी सामने आई। इसके अलावा अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के कुछ पद स्वीकृत होने के बावजूद उनकी तैनाती नहीं होने की बात भी सामने आई, जिससे मरीजों को परेशानी हो सकती है। डॉ. ओ.पी. आर्य ने बताया कि अस्पताल परिसर में पार्किंग की समस्या को भी गंभीरता से लिया गया है और इसे भी रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के आधार पर तैयार रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर शासन को भेज दी जाएगी, ताकि आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर अस्पताल को बेहतर बनाया जा सके और मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Also Read- Lucknow: यूपी सरकार व यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।