Hathras : बारिश से पहले नाला सफाई का काम तेज, पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नगर पालिका परिषद के मुताबिक पूरे शहर में कुल 29 नाले हैं, जिनमें से 18 नालों की सफाई का काम सीधे पालिका खुद करवा रही है। इनमें से अब तक 11 नालों की सफाई पूरी हो चुकी है और बाकी बचे नालों पर काम चल रहा है। इसके साथ ही 13 नालों की सफाई का का
मानसून के मौसम को देखते हुए नगर पालिका परिषद हाथरस ने शहर में बड़े पैमाने पर नाला सफाई अभियान शुरू कर दिया है। शहर के लोगों को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए इस अभियान के तहत अलग-अलग इलाकों में तेजी से सफाई कराई जा रही है।
नगर पालिका परिषद के मुताबिक पूरे शहर में कुल 29 नाले हैं, जिनमें से 18 नालों की सफाई का काम सीधे पालिका खुद करवा रही है। इनमें से अब तक 11 नालों की सफाई पूरी हो चुकी है और बाकी बचे नालों पर काम चल रहा है। इसके साथ ही 13 नालों की सफाई का काम बाहरी एजेंसियों और ठेके के जरिए कराया जा रहा है, ताकि बरसात के दिनों में पानी आसानी से निकल सके। इसी सिलसिले में पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने अलीगढ़ रोड पर राम मंदिर से लेकर खेमका पेट्रोल पंप तक चल रहे नाला सफाई के काम का खुद निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और काम कर रही संस्था को निर्देश दिए कि सफाई का काम तय मानकों के हिसाब से और समय पर पूरा किया जाए। इसके अलावा उन्होंने नालों से निकाली जा रही कीचड़ और गंदगी को तुरंत वहां से हटाने के निर्देश भी दिए।
पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि शहर के लोगों को बेहतर सफाई और जल निकासी की सुविधा देना नगर पालिका की सबसे पहली जिम्मेदारी है। बरसात में कहीं भी पानी न भरे, इसके लिए सभी बड़े नालों को समय से पहले साफ कराया जा रहा है। नगर पालिका शहर को साफ-सुथरा और जलभराव से मुक्त बनाने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। इस अभियान से कई इलाकों में लोगों को राहत मिलने लगी है और स्थानीय नागरिकों ने भी इस काम की सराहना की है।
You May Click : मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, उर्दू अदब और ग़ज़ल की दुनिया में शोक की लहर
What's Your Reaction?




