Hathras : अनियंत्रित होकर नाले में गिरा तेज रफ्तार कैंटर, चालक कूदकर भागा, बड़ा हादसा टला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक कैंटर चालक अलीगढ़ से हाथरस के रास्ते पुणे की तरफ जा रहा था। समामई गांव के पास पहुंचते ही अचानक वाहन पर से उसका संतुलन बिगड़ गया और लहराता हुआ कैंटर सीधे नाले में जा घुसा। दुर्घटना होते ही चालक ने समझदा

May 29, 2026 - 22:04
40 Views
Hathras : अनियंत्रित होकर नाले में गिरा तेज रफ्तार कैंटर, चालक कूदकर भागा, बड़ा हादसा टला
गंदे नाले में घुसा कैंटर

सासनी आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर समामई गांव के पास एक तेज रफ्तार कैंटर अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे बने गंदे नाले में जा गिरा। कैंटर के नाले में गिरने से उसका आगे का हिस्सा काफी खराब हो गया, लेकिन अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक कैंटर चालक अलीगढ़ से हाथरस के रास्ते पुणे की तरफ जा रहा था। समामई गांव के पास पहुंचते ही अचानक वाहन पर से उसका संतुलन बिगड़ गया और लहराता हुआ कैंटर सीधे नाले में जा घुसा। दुर्घटना होते ही चालक ने समझदारी दिखाई और कैंटर से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद वह मौके से भाग गया।

राजमार्ग पर हुए इस हादसे को देखकर आसपास के ग्रामीणों और वहां से गुजर रहे राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए नाले में फंसे कैंटर को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। इस हादसे की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा और यातायात पूरी तरह सामान्य रूप से चलता रहा।

You May Click : मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, उर्दू अदब और ग़ज़ल की दुनिया में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow