बरहैनी में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत में चालक की मौत, पांच घायल।

ग्राम बरहैनी में सुबह राजकीय इंटर कॉलेज के निकट हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर एक कार और ई-रिक्शा की जबरदस्त भिड़ंत हो गई

May 21, 2026 - 18:39
30 Views
बरहैनी में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत में चालक की मौत, पांच घायल।
बरहैनी में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत में चालक की मौत, पांच घायल।

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। ग्राम बरहैनी में सुबह राजकीय इंटर कॉलेज के निकट हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर एक कार और ई-रिक्शा की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई,जबकि पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पुलिया से टकराने के बाद नाले में जा गिरे।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से नैनीताल जा रही कार में अमित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सफर कर रहे थे। हादसे में कार सवार प्रीति और दो वर्षीय अंश को हल्की चोटें आईं। वहीं ई-रिक्शा में सवार हेमा जोशी 42 वर्षीय ममता देवी 46 वर्षीय समेत अन्य लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक अमर सिंह निवासी बरहैनी बाजपुर से बरहैनी की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए बाजपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी ले आई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया।

Also Read- Bajpur: परगट सिंह ने घर बुलाकर तलवार से किया जानलेवा हमला घायल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow