Hardoi: डिप्टी सीएमओ एवं एसडीएम ने किया स्वास्थ्य केंद्र का  औचक निरीक्षण, कमियां मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक को लगाई फटकार। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर का  गुरुवार को दो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जिससे समूचे

May 21, 2026 - 19:18
 0  4
Hardoi: डिप्टी सीएमओ एवं एसडीएम ने किया स्वास्थ्य केंद्र का  औचक निरीक्षण, कमियां मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक को लगाई फटकार। 
आयुष्मान वार्ड में भर्ती मरीजों से जानकारी लेते डिप्टी सीएमओ वीरेंद्र सचान।

हरपालपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर का  गुरुवार को दो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जिससे समूचे स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया। सुबह डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेंद्र साचन एवं सवायजपुर एसडीएम अंकित तिवारी ने अचानक अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं को खंगाला। इस दौरान कुछ डॉक्टर ड्यूटी से नदारद मिले, जिस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

मरीजों से जानकारी लेते उपजिलाधिकारी अंकित तिवारी।

अधिकारियों ने एक्सरे कक्ष, ओपीडी, दवा काउंटर और प्रसव केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। एसडीएम ने वार्ड में भर्ती मरीजों से स्वयं बातचीत कर मुफ्त दवाओं और सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को दी हुई चेतावनी में उनके द्वारा बाहर से दवाएं न लिखे जाने एवं सरकार की जननी सुरक्षा व आयुष्मान योजना का पूरा लाभ पात्रों को मिलने पर विशेष जोर दिया गया। तत्पश्चात उनके द्वारा ऑपरेशन थिएटर और आई केयर विभाग के रजिस्टरों में दर्ज ब्यौरे का मौके पर मिलान भी किया।

कर्मचारियों की उपस्थित रजिस्टर देखते उपजिलाधिकारी।

एसडीएम अंकित तिवारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अच्छी-खासी संख्या में मरीज मौजूद थे और व्यवस्थाएं काफी हद तक सुचारू मिलीं, लेकिन कुछ डॉक्टरों के अनुपस्थित मिलने पर उन डॉक्टरों के विरुद्ध विभागीय जांच बैठाई गई है। इसके साथ ही एक्सरे कक्ष में गंदगी मिलने पर उनके द्वारा कड़ी  नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद पांडेय और वीपीएम मनोज तिवारी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Also Read- बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी की 'जेड प्लस' सुरक्षा पूरी तरह वापस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।