Hardoi News: सलेमपुर राय में हरदेव राजा की पूजा, गांव की सुख-समृद्धि और आरोग्य के लिए हुआ भव्य हवन-पूजन
जिला हरदोई के थाना बेहटा गोकुल व विकासखंड टोडरपुर अंतर्गत ग्राम सलेमपुर राय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव की
रिपोर्ट/ श्रीकांत मिश्रा
टोडरपुर/ हरदोई: जिला हरदोई के थाना बेहटा गोकुल व विकासखंड टोडरपुर अंतर्गत ग्राम सलेमपुर राय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव की सुख-समृद्धि, जन-कल्याण और आरोग्य की कामना को लेकर हरदेव राजा की पूजा एवं भव्य हवन-पूजन का आयोजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस वार्षिक पूजन का मुख्य उद्देश्य गांव को सभी प्रकार की विपत्तियों, दैवीय आपदाओं, बीमारियों एवं रोग-दोषों से मुक्त रखना है। साथ ही, गांव के बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों सहित सभी ग्रामवासियों के निरोगी व स्वस्थ जीवन के लिए यह परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है।
पांच ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ कराई आहुतियां
वन और पूजन कार्यक्रम पंडित कमल किशोर शुक्ला के आचार्यत्व में संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ पांच मुख्य ब्राह्मणों—श्रीकांत मिश्रा, सत्यम मिश्रा, छोटू मिश्रा, हरिराम मिश्रा और रामबाबू मिश्रा—ने हवन कुंड में मुख्य आहुतियां दिलवाईं। वैदिक ऋचाओं और मंत्रों की गूंज से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा।
सैकड़ों ग्रामवासियों की रही सहभागिता
पूरे गांव के जन-सहयोग से आयोजित इस अनुष्ठान में अपार जनसैलाब उमड़ा। हवन-पूजन में सैकड़ों की संख्या में बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलाएं व युवतियां सम्मिलित हुईं। सभी ने आहुतियां डालकर गांव की शांति, खुशहाली और आरोग्य की प्रार्थना की।
हवन-पूजन की पूर्णाहुति के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं समस्त ग्रामवासियों को भक्तिभाव के साथ प्रसाद वितरित किया गया।
What's Your Reaction?