Swachh Bharat Mission Hardoi: सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली का शुभारंभ
जिलाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
हरदोई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिलाधिकारी अनुनय झा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्वच्छता जागरूकता वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली के माध्यम से लोगों को अपने घर, मोहल्ले और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। स्वच्छता कर्मियों ने भी आमजन को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने और अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
रैली के दौरान स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी एवं स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?