Hardoi News: जन सुनवाई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने सुनीं 133 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 133 शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को समय से राहत उपलब्ध कराई जाए। जनसुनवाई के दौरान कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चन्द्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Also Click : Kanwar Yatra 2026: 85 साल के बुजुर्ग चंदर ने 250 किमी पैदल चलकर उठाई कांवड़, भक्ति की मिसाल
What's Your Reaction?