Maa Asha Foundation: हरदोई में सजा साहित्य का मंच, मानव वेदप्रकाश शुक्ल व पल्लवी मिश्रा को मिला आशा शुक्ल स्मृति सम्मान
साहित्यिक संस्था मां आशा फाउंडेशन के वार्षिक अधिवेशन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया शहर के वैभव लान मे
हरदोई। साहित्यिक संस्था मां आशा फाउंडेशन के वार्षिक अधिवेशन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया शहर के वैभव लान मे किया गया। कार्यक्रम मे प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए साहित्यकारों, कवियों एवं रचनाकारों ने सहभागिता की। पूरा आयोजन साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति से सराबोर रहा। कवियों ने अपनी सशक्त रचनाओं से ऐसा समां बांधा कि देर तक तालियों की गूंज सुनाई देती रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती व सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने दीप प्रज्वलन, मां शारदा व स्व. वेद प्रकाश शुक्ल एवं स्व. आशा शुक्ला के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अतिथियों ने संस्था की साहित्यिक गतिविधियों और रचनाकारों को मंच उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज को संवेदनशील बनाने का कार्य करता है। ऐसे आयोजन न केवल साहित्यिक वातावरण को मजबूत करते हैं, बल्कि नई प्रतिभाओं को सामने आने और अपनी रचनात्मक क्षमता को निखारने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
वार्षिक अधिवेशन के दौरान साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कवि मनोज मानव, वेदप्रकाश शुक्ल एवं पल्लवी मिश्रा को आशा शुक्ला स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित साहित्यकारों एवं अतिथियों ने सम्मानित रचनाकारों को शुभकामनाएं दीं।

बारह जनपदों के जिलाध्यक्षों का हुआ मनोनयन
संस्था के विस्तार की दिशा में अधिवेशन में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हरदोई के अतिरिक्त प्रदेश के 12 जनपदों में संस्था के जिला अध्यक्ष मनोनीत किए गए। संस्था द्वारा विभिन्न जनपदों में साहित्यिक गतिविधियों को गति देने और स्थानीय रचनाकारों को मंच प्रदान करने की जिम्मेदारी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को सौंपी गई।
लखीमपुर से सुनीत वाजपेयी, सीतापुर से अर्पित मिश्रा तेजस, कन्नौज से विशाल समर्पित, कासगंज से अभिराम सिंह, रायबरेली से उत्कर्ष उत्तम, बरेली से उन्नति राधा शर्मा, लखनऊ से अंकुर पाठक, उन्नाव से अनुभव अज्ञानी, कानपुर से करतल किशोर, बाराबंकी से शिवेश राजा, बहराइच से अभि अवस्थी तथा गोंडा से चंदन तिवारी को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संस्था की विचारधारा और साहित्यिक गतिविधियों को जनपद स्तर तक पहुंचाने तथा नवोदित एवं वरिष्ठ रचनाकारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

कवियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
अधिवेशन के दौरान आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में देश-प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। गीत, गजल, कविता, हास्य-व्यंग्य एवं समसामयिक विषयों पर रचनाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रचनाओं पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं और पूरा वातावरण साहित्यिक रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के अंत में मां आशा फाउंडेशन के अध्यक्ष अजीत शुक्ल ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों, कवियों, नवनियुक्त जिला अध्यक्षों एवं उपस्थित साहित्यप्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था साहित्य को समाज से जोड़ने और रचनात्मक प्रतिभाओं को उचित मंच देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संस्था की साहित्यिक गतिविधियों का विस्तार प्रदेश के अन्य जनपदों तक भी किया जाएगा।
इस अवसर पर अमिताभ शुक्ल, रजनीश त्रिपाठी, जगजीवन मिश्र, नीरज पांडेय, सौरभ शुक्ल, अमित कैथवार, कुलदीप कलश, गीतेश दीक्षित, उदयराज सिंह, विकास चौहान, अभिनव दीक्षित, अनमोल शुक्ल, सतीश शुक्ल, राजकुमार सिंह, गीता गुप्ता मन, आकांक्षा गुप्ता व आकांक्षा त्रिपाठी आदि उपस्थित रहेl
What's Your Reaction?