Hardoi News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 94 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
जिलाधिकारी अनुनय झा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया। वहीं, शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चन्द्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?







