Hardoi: डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में 01 अगस्त को शाहाबाद में लगेगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया है कि माह अगस्त 2026 में सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन का कार्यक्रम निर्धारित

Jul 30, 2026 - 15:49
 0  5
Hardoi: डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में 01 अगस्त को शाहाबाद में लगेगा सम्पूर्ण समाधान दिवस
कांवड़ यात्रा 2026: हरदोई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया है कि माह अगस्त 2026 में सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 01 अगस्त 2026 को तहसील शाहाबाद मे आहूत सम्पूर्ण समाधान दिवस अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में तथा तहसील बिलग्राम में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में, सण्डीला में अपर जिलाधिकारी वि0/ंरा0 की अध्यक्षता में, सवायजपुर में अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में और तहसील सदर में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि इसी तरह 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रा दिवस अवकाश के कारण 17 अगस्त 2026 को तहसील सवायजपुर में आहूत सम्पूर्ण समाधान दिवस अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में तथा बिलग्राम में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में, सण्डीला में अपर जिलाधिकारी वि0/ंरा0 की अध्यक्षता में, शाहाबाद में अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में और तहसील सदर में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।

उन्होने बताया कि अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आहूत होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा तथा अन्य तहसीलों में उनके द्वारा नामित अधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सहित तहसील, ब्लाक, नगर पालिका/नगर पंचायत तथा थाना स्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया जायेगा।

Also Read- कांवड़ यात्रा 2026: हरदोई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।