कांवड़ यात्रा 2026: हरदोई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस हरदोई ने जनअपील जारी

Jul 30, 2026 - 12:15
34 Views
कांवड़ यात्रा 2026: हरदोई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
कांवड़ यात्रा 2026: हरदोई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

​हरदोई: कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस हरदोई ने जनअपील जारी करते हुए श्रद्धालुओं और वाहन चालकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।​कांवड़ व झांकी की ऊंचाई तय: हाई-टेंशन विद्युत लाइनों और फ्लाईओवर से हादसों को रोकने के लिए कांवड़ या झांकी की कुल ऊंचाई जमीन से 10 फीट से अधिक न रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चौड़ाई भी सीमित रखने को कहा गया है।​डी.जे. व साउंड सिस्टम पर नियंत्रण: डी.जे. एवं साउंड सिस्टम का उपयोग प्रशासन द्वारा निर्धारित मानक एवं डेसिबल सीमा के अनुसार ही किया जा सकेगा। अत्यधिक ध्वनि से एंबुलेंस, फायर सर्विस व पुलिस के सायरन दबने का खतरा रहता है।

​ट्रैक्टर-ट्रॉली हेतु सख्त निर्देश: किसी भी ट्रैक्टर के पीछे दो ट्रॉली (Double Trolley) जोड़ना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ट्रॉली पर बांस-बल्ली लगाकर डबल-डेकर या मल्टी-लेयर संरचना बनाने तथा क्षमता से अधिक यात्री बैठाने पर मनाही है।​वाहन चालकों के लिए हिदायत: डाइवर्जन, नो-एंटी और यातायात निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। कांवड़ मार्ग पर गति नियंत्रित रखने और ओवरटेकिंग से बचने की सलाह दी गई है। वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें।​कांवड़ियों व सेवा शिविरों के लिए अपील: पैदल कांवड़िए हमेशा बाईं ओर या कांवड़ लेन का प्रयोग करें। रात्रि यात्रा के समय रिफ्लेक्टिव जैकेट/स्ट्रिप या चमकीले वस्त्र पहनें। सेवा शिविर मुख्य सड़क से पर्याप्त दूरी पर ही लगाए जाएं। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या आपात स्थिति में तुरंत पास के पुलिसकर्मी को सूचित करने अथवा 112 नंबर पर संपर्क करने की अपील की है।

Also Read- Hardoi: विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी की जिम्मेदारी: डॉ. सुनील कुमार, बीईओ बैठक में नवोदय व एनएमएमएस परीक्षा तैयारी पर जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow