Hardoi: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को उपजिलाधिकारी

Jul 25, 2026 - 23:08
70 Views
Hardoi: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी

संडीला/ हरदोई। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नारायणी भाटिया ने यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम नारायणी भाटिया ने निर्माणाधीन बाईपास का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पहले आवश्यक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध पटेल को यात्रा मार्ग पर नियमित सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा।

इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी।

Also Read- Pilibhit: महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने की मांग, क्षत्रिय समाज ने नगरपालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow