Hardoi: संडीला में यातायात पुलिस का अभियान, 43 वाहनों के चालान, 9 वाहन सीज

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध शनिवार को संडीला यातायात पुलिस ने विशेष अभियान

By INA News Desk
Jul 25, 2026 - 23:01
64 Views
Hardoi: संडीला में यातायात पुलिस का अभियान, 43 वाहनों के चालान, 9 वाहन सीज
संडीला में यातायात पुलिस का अभियान, 43 वाहनों के चालान, 9 वाहन सीज

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी

संडीला, हरदोई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध शनिवार को संडीला यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती बरतते हुए कुल 43 वाहनों के ई-चालान किए गए तथा ₹86,500 का सम्मन शुल्क लगाया गया। इसके अलावा गंभीर यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में 09 वाहनों को सीज किया गया।

यातायात प्रभारी अनिल सोनी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, ओवरस्पीडिंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनहित और सड़क सुरक्षा को देखते हुए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Also Read- छात्र आंदोलन पर मचा सियासी घमासान: अखिलेश ने मंत्री के इस्तीफे पर घेरा, राहुल-डिंपल-उद्धव मैदान में तो कंगना का तीखा प्रहार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow