Hardoi News: यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: 23 अक्टूबर को मतदान के लिए पात्र कर्मचारियों को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार

By INA News Desk
Oct 14, 2026 - 18:05
7 Views
Hardoi News: यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: 23 अक्टूबर को मतदान के लिए पात्र कर्मचारियों को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश

Hardoi: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खण्ड स्नातक एवं 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को मतदान होगा।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खण्ड स्नातक एवं 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन में मतदान करने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य के सभी कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं और जो स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले राज्य विधान परिषद के निर्वाचनों हेतु बोनाफाइड मतदाता हैं, को मताधिकार के प्रयोग हेतु, मतदान दिवस दिनांक 23.10.2026 को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जायेगा।

Also Read- Drishyam 3 The Conclusion Release: ₹50 करोड़ की रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग के बाद सिनेमाघरों में उतरी 'दृश्यम 3', क्लाइमैक्स और ट्विस्ट ने उड़ाए होश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow