Hardoi News: हरदोई में विधान परिषद चुनाव की तैयारियों का जायजा, डीएम-एसपी ने 10 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल
हरदोई। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय टोडरपुर, तहसील भवन शाहाबाद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पाली, तहसील भवन बिलग्राम, क्षेत्र पंचायत कार्यालय माधौगंज, क्षेत्र पंचायत कार्यालय मल्लावां, तहसील भवन संडीला, क्षेत्र पंचायत कार्यालय कछौना, क्षेत्र पंचायत कार्यालय हरियावां तथा राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई स्थित मतदान केंद्रों का भ्रमण किया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से निर्वाचन की तैयारियों को लेकर किए जा रहे निरीक्षण का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराना तथा मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है।
Also Read- यूपी के सर्वोदय विद्यालयों में एआई से आसान हुई पढ़ाई, कठिन विषयों को समझना हुआ सरल
What's Your Reaction?

