Hardoi: ई-रिक्शा सवार से मोबाइल छीनने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, लूटा गया फोन और बाइक बरामद

कोतवाली देहात पुलिस ने ई-रिक्शा सवार युवक से मोबाइल फोन छीनने की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों

Jul 25, 2026 - 22:43
43 Views
Hardoi: ई-रिक्शा सवार से मोबाइल छीनने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, लूटा गया फोन और बाइक बरामद
ई-रिक्शा सवार से मोबाइल छीनने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, लूटा गया फोन और बाइक बरामद

हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने ई-रिक्शा सवार युवक से मोबाइल फोन छीनने की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को सौरभ पुत्र रामकिशन निवासी बावन चुंगी, कोतवाली शहर, हरदोई ने तहरीर देकर बताया कि 22 जुलाई को वह ई-रिक्शा से जा रहा था। चौपाल सागर के पास मोटरसाइकिल सवार राजा और उसके दो साथियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी राजा, आकाश और करूणा शंकर निवासी ग्राम अटवा असिगांव, थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को कोतवाली देहात पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Also Click : यूपी के 24 हजार से अधिक दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण: योगी सरकार ने बनाई 9.85 करोड़ रुपये की कार्ययोजना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow