Hardoi : संडीला में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 26 वाहनों का ई-चालान और चार सीज

यातायात प्रभारी अनिल सैनी की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई के दौरान कुल 26 वाहनों के ऑनलाइन यानी ई-चालान काटे गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले इन वाहन चालकों पर कुल 50,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, नियमों

Jun 18, 2026 - 22:16
 0  5
Hardoi : संडीला में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 26 वाहनों का ई-चालान और चार सीज
Hardoi : संडीला में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 26 वाहनों का ई-चालान और चार सीज

संवाददाता : मुकेश सिंह सोमवंशी

हरदोई के संडीला में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस की ओर से एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।

यातायात प्रभारी अनिल सैनी की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई के दौरान कुल 26 वाहनों के ऑनलाइन यानी ई-चालान काटे गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले इन वाहन चालकों पर कुल 50,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, नियमों की गंभीर अनदेखी करने पर चार वाहनों को मौके पर ही सीज करने की कार्रवाई भी की गई।

चेकिंग के दौरान मुख्य रूप से बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी दौड़ाने, गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में चलने और गाड़ी के जरूरी कागज पास न रखने वाले चालकों को रोका गया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने गाड़ी चलाते समय जरूरी दस्तावेज हमेशा साथ रखने और सुरक्षित सफर को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही यह भी साफ किया कि सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस का यह चेकिंग अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Also Click : Hardoi : गांधी भवन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास प्रदर्शनी शुरू, राज्य मंत्री ने बांटे ट्रैक्टर और ट्राई साइकिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow