Deoband : देवबंद के गुरुद्वारे में मनाया गया गुरु अरजन देव जी का शहीदी पर्व, राहगीरों को पिलाया मीठा शर्बत

समारोह के दौरान कमेटी के प्रधान कुलदीप कुमार ने बताया कि गुरु अरजन देव जी का जन्म चौथे गुरु रामदास जी और माता भानी जी के घर हुआ था। उन्होंने आदि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का संपादन किया और श्री हरमंदिर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब का पहली बार प्रकाश कराया। ज्ञानी धर्म सिंह ने

Jun 18, 2026 - 22:17
27 Views
Deoband : देवबंद के गुरुद्वारे में मनाया गया गुरु अरजन देव जी का शहीदी पर्व, राहगीरों को पिलाया मीठा शर्बत
Deoband : देवबंद के गुरुद्वारे में मनाया गया गुरु अरजन देव जी का शहीदी पर्व, राहगीरों को पिलाया मीठा शर्बत

देवबंद के गुरुद्वारा गुरुनानक सभा में सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अरजन देव जी का शहीदी पर्व बेहद श्रद्धा और आदर के साथ मनाया गया। इस दौरान महिला सुखमणि सेवा सोसाइटी की ओर से पिछले 40 दिनों से लगातार किए जा रहे सुखमणि साहिब के पाठ का समापन भी हुआ। इसके बाद संगत ने गुरुवाणी कीर्तन सुना और मुख्य मार्ग पर राहगीरों को ठंडा व मीठा शर्बत पिलाकर गुरु जी की शहादत को याद किया।

समारोह के दौरान कमेटी के प्रधान कुलदीप कुमार ने बताया कि गुरु अरजन देव जी का जन्म चौथे गुरु रामदास जी और माता भानी जी के घर हुआ था। उन्होंने आदि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का संपादन किया और श्री हरमंदिर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब का पहली बार प्रकाश कराया। ज्ञानी धर्म सिंह ने गुरु जी के जीवन इतिहास पर बात करते हुए बताया कि मुगल सम्राट जहांगीर, गुरु जी की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान था। उसने गुरु जी के सामने इस्लाम अपनाने या मौत की सजा का विकल्प रखा, लेकिन गुरु जी ने अपने धर्म और सत्य का रास्ता कभी नहीं छोड़ा। इसके बाद उन्हें कई दिनों तक असहनीय यातनाएं दी गईं, उबलते पानी में बैठाया गया और जलती हुई रेत उनके ऊपर डाली गई, जिसके बाद उन्होंने लाहौर में रावी नदी के किनारे अपने प्राण त्याग दिए।

इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने और व्यवस्था संभालने में गुरजोत सिंह सेठी, हर्ष भारती, बलदीप सिंह, सचिन छाबड़ा, राजपाल सिंह, हर्षप्रीत मनचंदा, दिनेश ऋषि, युवराज सिंह, मानव सिंह, सन्नी-मन्नी सेठी, अमृत सिंह, विस्मित सिंह, अमनदीप सिंह, अर्जुन गाबा, कैप्टन कपूर, प्रिंस कपूर, हैरी सिंह और तनिष्क अरोड़ा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : गांधी भवन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास प्रदर्शनी शुरू, राज्य मंत्री ने बांटे ट्रैक्टर और ट्राई साइकिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow