Sitapur : दुदियापुर में रामकथा का आयोजन, भक्ति के सागर में डूबे श्रद्धालु

इस धार्मिक कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रकाश टेलर रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामचंद्र, सुंदर लाल, उपेन्द्र कुमार यादव और प्रमोद कुमार यादव समेत अन्य ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। कथा सुनने के लिए आसपास के इलाकों से

Apr 22, 2026 - 21:38
 0  3
Sitapur : दुदियापुर में रामकथा का आयोजन, भक्ति के सागर में डूबे श्रद्धालु
Sitapur : दुदियापुर में रामकथा का आयोजन, भक्ति के सागर में डूबे श्रद्धालु

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के मानपुर इलाके की ग्राम पंचायत दुदियापुर में आयोजित रामकथा ने पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया है। नैमिषारण्य से आए कथावाचक राम शास्त्री ने अपनी वाणी से श्रीराम के जीवन के प्रसंग सुनाकर लोगों को धर्म और सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि आज के समय में ईश्वर का नाम लेना और अच्छे कर्म करना ही जीवन को सुखी बनाने का सबसे आसान तरीका है। उन्होंने लोगों को आपसी भाईचारा और सदाचार अपनाने की सीख दी।

इस धार्मिक कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रकाश टेलर रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामचंद्र, सुंदर लाल, उपेन्द्र कुमार यादव और प्रमोद कुमार यादव समेत अन्य ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। कथा सुनने के लिए आसपास के इलाकों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से मन को शांति मिलती है और समाज में एकता की भावना बढ़ती है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रभु के भजनों का आनंद लिया।

Also Click : Sambhal: 'विश्व गुरु नहीं, हकीकत का आईना!' - जोशी के बयान पर सियासी संग्राम, AIMIM ने भी मानी बात।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow