Bajpur : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर मंडी मंदिर में हुआ हवन और प्रसाद वितरण
हवन के समापन के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में जानू शुक्ला, विशेष शर्मा, अमित शर्मा, राजा राम तिवारी, विजय शर्मा, मयंक शर्मा और राहुल शर्मा सहित बड़ी
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण सभा द्वारा मंडी स्थित मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने विधि-विधान से हवन यज्ञ किया और आहुतियां देकर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के बताए गए मार्ग पर चलने और समाज सेवा का संकल्प लिया।
हवन के समापन के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में जानू शुक्ला, विशेष शर्मा, अमित शर्मा, राजा राम तिवारी, विजय शर्मा, मयंक शर्मा और राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके अलावा गौरव शर्मा, विक्की शर्मा, अशोक दीक्षित, राम बोहरे पाठक, बी डी मिश्रा, सर्वेश चतुर्वेदी, राजेश पाठक, शशिकांत कौशिक, रामा पंत, विजय चतुर्वेदी, धर्मवीर शर्मा, शुभम पांडे, राजा तिवारी, रजत तिवारी, अंकुश पंडित, विवेक चौबे और उपेंद्र शुक्ला ने भी पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में उतारने की बात कही।
Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल
What's Your Reaction?









